N1Live Entertainment किन लोगों के सामने खुद को कमतर महसूस करते हैं बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’, शिक्षा पर कही बड़ी बात
Entertainment

किन लोगों के सामने खुद को कमतर महसूस करते हैं बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’, शिक्षा पर कही बड़ी बात

In front of whom do Bollywood's 'Khiladi' feel inferior? He said a big thing about education.

आम लोग हों या फिल्म जगत के सितारे शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है। अभिनेता अक्षय कुमार ने पढ़ाई पर बात करते हुए बताया कि जिंदगी में शिक्षा का बेहद महत्व है। साथ ही स्वीकार किया कि जब वह बहुत पढ़े-लिखे और उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों से मिलते हैं तो अक्सर खुद को कमतर और छोटा महसूस करते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दे चुके और लंबे समय से सफलता की मिसाल बने अक्षय कुमार ने बताया कि शिक्षा की कमी को वह कभी छिपाते नहीं हैं बल्कि खुलकर स्वीकार करते हैं।

एक शो के दौरान अक्षय कुमार ने एक पढ़ी-लिखी कंटेस्टेंट सोनाली से बात करते हुए कहा, “कोई भी इंसान, खासकर मेरे जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने खुद को बहुत छोटा महसूस करता है।”

उन्होंने आगे बताया, “कभी-कभी मैं सोचता हूं कि मुझे पढ़ना चाहिए। अब एहसास होता है कि काश मैंने पढ़ाई की होती लेकिन अब जब पढ़ना चाहता हूं तब भी नहीं पढ़ पाता, क्योंकि मुझे पढ़ना अच्छा नहीं लगता।”

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि ट्विंकल लेखिका हैं और वह अब तक चार किताबें लिख चुकी हैं और पांचवीं किताब लिख रही हैं। अक्षय ने मजे से बताया, “आप विश्वास नहीं करेंगे, मैंने ट्विंकल की एक भी किताब नहीं पढ़ी है। जब भी पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।”

अभिनेता ने सोनाली की कई डिग्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “मैं बस यही कहना चाहता हूं कि पढ़ो, पढ़ना बहुत जरूरी है। मुझे जैसे लोगों को फॉलो मत करो, सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करो।”

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है और अब पीएचडी करने का प्लान बना रही हैं। अक्षय कुमार अपने बच्चों को हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Exit mobile version