November 9, 2026
Haryana

सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी की लाठी से हत्या कर दी, फिर आत्महत्या कर ली।

सिरसा में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या की, फिर फंदे से लटककर दी जान हरियाणा के सिरसा में घरेलू विवाद के चलते एक दंपति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दशमेश नगर स्थित घर में 42 वर्षीय शीला देवी की कथित तौर पर उनके पति चंद्रप्रकाश ने सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने घर की पिछली बालकनी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान शीला देवी और चंद्रप्रकाश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले थे और लंबे समय से सिरसा में रह रहे थे। दंपति के दो बेटे हैं, जो काम के सिलसिले में शहर से बाहर रहते हैं। रसोई में खाना बनाते समय हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। उस समय शीला देवी घर की रसोई में रोटियां बना रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रप्रकाश घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने शीला के सिर पर लाठी से दो-तीन बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण शीला की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद चंद्रप्रकाश ने किसी को इसकी सूचना नहीं दी और दिनभर घर में ही रहा। बाद में उसने शराब पी। इसके बाद घर के पिछले हिस्से में बनी बालकनी में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को पड़ोसी को हुआ घटना का पता

घटना का खुलासा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब एक पड़ोसी को संदेह हुआ कि कई घंटों से घर से कोई बाहर नहीं निकला है। पड़ोसी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो दंपति दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शीला देवी का शव रसोई में मिला, जबकि चंद्रप्रकाश का शव घर की पिछली बालकनी में फंदे से लटका हुआ था।

### घरेलू कलह की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। शुरुआती जानकारी में इसी विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave feedback about this

  • Service