June 24, 2026
National

त्रिपुरा में भाजपा ने पहली बार विधायक बने अभिषेक देबरॉय को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

In Tripura, the BJP appointed first-time MLA Abhishek Debroy as the state president.

28 मई । त्रिपुरा की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तहत भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को विधायक अभिषेक देबराय को राज्य भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य की जगह ली है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी अधिसूचना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

त्रिपुरा में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति लंबे समय से लंबित थी। पिछले कई महीनों से इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में थे।

44 वर्षीय अभिषेक देबराय पहली बार विधायक बने हैं। वह 2023 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण त्रिपुरा के गोमती जिले की मातारबारी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

फिलहाल वह भाजपा की त्रिपुरा प्रदेश समिति के सदस्य हैं। इससे पहले वे पार्टी की गोमती जिला इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

फार्मेसी में स्नातक अभिषेक देबराय ने 2001 में छात्र राजनीति और युवा आंदोलनों के जरिए राजनीति में कदम रखा था। 2017 में भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और बाद में यूथ कांग्रेस में कई जिम्मेदारियां निभाईं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लिखा, “अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी और राज्य की जनता के कल्याण के लिए पूरी समर्पण भावना से काम करेगी। मैं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।”

राजीव भट्टाचार्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अभिषेक देबराय को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक सोच से पार्टी और मजबूत होगी तथा त्रिपुरा की जनता के कल्याण के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ काम करती रहेगी।”

Leave feedback about this

  • Service