N1Live Entertainment ‘खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती’, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख
Entertainment

‘खुद को चुनने में कभी देर नहीं होती’, मनीषा कोइराला ने थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरों के साथ दी नई शुरुआत की सीख

'It’s never too late to choose yourself' – Manisha Koirala shares a lesson on new beginnings alongside photos from her Thailand trip.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई महिलाएं परिवार, बच्चों और जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को कहीं पीछे छोड़ देती हैं। समय के साथ उन्हें लगने लगता है कि अब उनकी उम्र निकल चुकी है और कुछ नया करने का समय नहीं बचा है। ऐसी सभी महिलाओं को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में खुद को चुनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी भी देर नहीं होती।

मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थाईलैंड ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। कहीं वह प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिताती दिख रही हैं, तो कहीं शांत माहौल का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में वह जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद नजर आ रही रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ मनीषा ने कैप्शन में लिखा, “जो महिलाएं यह सोचती हैं कि अब उनके लिए बहुत देर हो चुकी है, उन्हें इस सोच को छोड़ देना चाहिए। ट्रिप करें, नई शुरुआत करें और सबसे जरूरी बात, खुद को चुनें। मैं दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हूं और साथ ही अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति का भी ध्यान रख रही हूं।”

मनीषा कोइराला के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ‘मनीषा जी, आपकी यह पोस्ट हर महिला के लिए प्रेरणा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच कहा आपने जिंदगी उम्र से नहीं, सोच से चलती है।’ अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में इमोजी शेयर किए।

बता दें कि मनीषा कोइराला हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने 1991 में ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म से पहचान बना ली। इसके बाद उन्होंने ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’, ‘मन’, ‘लज्जा’ और ‘कंपनी’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों के गाने भी बेहद लोकप्रिय रहे, जिनमें ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘रिम झिम रिम झिम’, ‘तू ही रे’, ‘जिया जले’ और ‘नशा यह प्यार का नशा है’ आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। अपने शानदार अभिनय के लिए मनीषा को कई बड़े सम्मान भी मिले हैं। उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (क्रिटिक्स कैटेगिरी) सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली।

Exit mobile version