June 25, 2026
Entertainment

जैकी श्रॉफ ने राज कपूर की पुण्यतिथि पर शेयर की तस्वीर कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jackie Shroff shares a heartfelt tribute to Raj Kapoor on his death anniversary

बॉलीवुड के शौ-मैन और ‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ जैसी शानदार फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता राज कपूर की मंगलवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर राज कपूर की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में युवा राज कपूर एक शानदार सूट और पैटर्न वाली टाई पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए जैकी ने लिखा, “राज कपूर जी को उनकी पुण्यतिथि पर प्यार से याद कर रहा हूं।”

भारती सिनेमा में ‘शोमैन’ और ‘भारतीय चार्ली चैपलिन’ के नाम से मशहूर राज कपूर ने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के तौर पर बेहतरीन काम किया है।

राज कपूर दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े (पहले) बेटे थे और उन्होंने ही कपूर खानदान की समृद्ध कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाया और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बन गए।

राज कपूर ने अपने अभिनय का सफर एक क्लैपर बॉय के रूप में शुरू करके हिंदी फिल्म जगत में सबसे प्रभावशाली अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में एक महान और अद्वितीय विरासत बनाई। एक अभिनेता के रूप में उनकी पहली मुख्य भूमिका 1947 में फिल्म नील कमल (मधुबाला के साथ) में थी।

राज कपूर ने महज 24 वर्ष की उम्र में अपना खुद का स्टूडियो ‘आर.के. फिल्म्स’ स्थापित किया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1948 में आई ‘आग’ थी। 1951 में उनकी फिल्म ‘आवारा’ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक ख्याति दिलाई। उनकी शुरुआती फिल्मों में नेहरूवादी समाजवाद और आम आदमी के संघर्ष की झलक मिलती है।

उन्होंने बरसात, श्री 420, जागते रहो और जिस देश में गंगा बहती है जैसी कालजयी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। उन्होंने अपने जीवन की सबसे महत्वाकांक्षी और आत्म-कथात्मक फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का निर्माण और निर्देशन किया। यह फिल्म उनकी सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है।

Leave feedback about this

  • Service