N1Live Entertainment जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘वन टू का फोर’ की सिल्वर जुबली पर शेयर की पुरानी यादें
Entertainment

जैकी श्रॉफ ने फिल्म ‘वन टू का फोर’ की सिल्वर जुबली पर शेयर की पुरानी यादें

Jackie Shroff shares throwback memories on the silver jubilee of the film 'One Two Ka Four'

30 मार्च । क्राइम ड्रामा फिल्म ‘वन टू का फोर’ के रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की कहानी दो दोस्तों पर केंद्रित होती है। फिल्म में शाहरुख, जैकी और जूही मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के पुराने क्लिप्स शेयर किए। अभिनेता ने लिखा, “फिल्म ‘वन टू का फोर’ के रिलीज को 25 साल पूरे हो गए।”

वन टू का फोर वर्ष 2001 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशिकला के नायर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई नहीं की थी लेकिन अपनी बेहतर कहानी और प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। इसमें शाहरुख खान का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। वे बच्चों के साथ कैसे जुड़ते हैं और अपराधियों से लड़ते हैं, यह देखना रोचक था। फिल्म में ए.आर. रहमान का संगीत भी खास था।

फिल्म के इस सफर ने बॉलीवुड में कई यादें छोड़ी हैं। शाहरुख खान का स्टाइल, एक्शन सीक्वेंस और बच्चों के साथ के सीन आज भी लोगों को अच्छे लगते हैं। जैकी श्रॉफ जैसे अनुभवी अभिनेता की मौजूदगी ने फिल्म को मजबूती दी।

वहीं, फिल्म में जूही का भी अहम रोल था। उन्होंने फिल्म में एक अंडरकवर पुलिस अफसर की भूमिका अदा की थी, जो बाद में बच्चों की देखभाल में अरुण की मदद करती है।

फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में जब ड्रग्स छापे में जावेद (जैकी श्रॉफ) मारा जाता है, तो अरुण (शाहरुख खान) उसके बच्चों की देखभाल करता है। इस दौरान, वह पुलिस महकमे में छिपे भ्रष्ट अधिकारियों और एक ड्रग माफिया का पर्दाफाश करता है।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, और इसके गाने, विशेष रूप से ‘सोना नहीं ना सही’ और ‘ओसाका मुरैया’ लोकप्रिय रहे थे।

Exit mobile version