N1Live National दिल्ली में कई जगह जाम, कहीं फ्लाईओवर बनने में देरी तो कहीं अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा
National

दिल्ली में कई जगह जाम, कहीं फ्लाईओवर बनने में देरी तो कहीं अंडरपास का निर्माण कार्य अधूरा

नई दिल्ली :    दिल्ली के भैरव मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाले अंडर पास के निर्माण और आश्रम चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी होने से रिंग रोड, आईटीओ, प्रगति मैदान टनल में भारी जाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा आश्रम होते हुए नोएडा और रिंग रोड की तरफ आने जाने वाले लोगों को भी जाम झेलना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली के आश्रम चौक पर जो फ्लाईओवर निर्माण चल रहा है। उसे नवंबर तक पूरा किया जाना था। इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मौके पर जाकर दौरा भी किया था। और नवंबर के अंत तक फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोले जाने की बात भी कही थी। लेकिन उसके बावजूद भी अभी काफी निर्माण होना बाकी है। अभी आश्रम चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण जिस गति से चल रहा है। अगर इसी गति से चलता रहा तो जानकारों का कहना है कि लगभग 3 से 4 महीने का वक्त और लग सकता है इस फ्लाईओवर के निर्माण में।

उधर भैरव मार्ग से रिंग रोड को जोड़ने वाले अंडरपास का निर्माण निर्धारित समय सीमा खत्म होने के 3 महीने बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। इस टनल को भी अगस्त के पहले सप्ताह तक तैयार होना था।

आपको बता दें कि इस अंडरपास और आश्रम चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में देरी से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। और विशेषकर कार्य दिवस पर तो बहुत लंबा जाम लग जाता है। गौरतलब है कि प्रगति मैदान टनल प्रोजेक्ट के साथ मैदान के बाहरी हिस्सों में छह अंडरपास मिलाए गए थे। इनमें से पांच अंडर पास (4 मथुरा रोड है और एक भैरों मार्ग ) का टनल के साथ 19 जून को लोकार्पण किया गया था।

Exit mobile version