October 25, 2026
Entertainment

‘जापान’ का टीजर आउट, मुख्य भूमिका में कार्ति

Karthi

चेन्नई, मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद तमिल स्टार कार्ति जल्द ही राजू मुरुगन द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर ‘जापान’ में दिखाई देंगे। गुरुवार को अभिनेता के जन्मदिन पर निर्माताओं ने ‘जापान’ का फस्र्ट-लुक टीजर जारी किया।

‘जापान’ कार्ति के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह उनकी 25वीं फिल्म है। इसमें अनु इमैनुएल, सुनील और विजय मिल्टन भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

ड्रीम वारियर पिक्च र्स ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में इंट्रो वीडियो साझा किया है। कैप्शन में लिखा: हमारा जापान आने वाला है – भारत में निर्मित। ‘जापान’ 2023 की दिवाली में रिलीज होगी।

वीडियो में, ‘जापान’ के रूप में कार्ति पूरी तरह से नए तेजतर्रार अवतार में दिखाई दे रहे हैं, घुंघराले बाल, फंकी चश्मा और एक ट्रैक सूट पहने हुए हैं, और उन्होंने अपने दोनों हाथों में दो गोल्डन मशीन गन लिए हुए हैं।

सिनेमैटोग्राफी रवि वर्मन की है और एडिटिंग फिलोमिन राज की है। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर जी.वी. प्रकाश ने दिया है।

Leave feedback about this

  • Service