October 5, 2024
Punjab

मानसा के जवान अमृतपाल सिंह शहीद, सीएम मान ने जताया गहरा दुख

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर,2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को उन्नीस वर्षीय सैन्य कर्मी अमृतपाल सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए।

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतपाल सिंह राज्य के कोटली कलां (मानसा) के रहने वाले थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम तौर पर देश के लिए और विशेष रूप से पीड़ित परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने वीर शहीद के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि गंभीर संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने अपने कर्तव्य को बहादुरी से निभाने के लिए अत्यधिक समर्पण का परिचय दिया। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद का सर्वोच्च बलिदान युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शोक संतप्त परिवार को राज्य सरकार की नीति के अनुसार आर्थिक सहायता दी जायेगी।

Leave feedback about this

  • Service