2 मई । बिहार में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ों पर राजनीति गरमा गई है। जेडीयू के नेताओं ने इस सही बताते हुए कहा कि जो भी लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाएंगी।
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ों पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दिए जाने पर रंजन प्रसाद ने कहा, “जमानत कभी भी दोष का प्रमाण नहीं होती। यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्हें अभी केवल राहत दी गई है। इस पर हम ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते है। सुप्रीम कोर्ट सभी पक्षों को सुनकर अपना फैसला सुनाती है।”
पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ रही है। इसे रोकना चाहिए, इससे युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उसको सबसे पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “मतदाताओं की शिकायतों के आधार पर कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होना सामान्य बात है। बंगाल में भाजपा ही सरकार बनाएगी, टीएमसी चुनाव हार रही है। यह बात उनको भी पता है, इसीलिए जनता को गुमराह करने वाले उनके बयान आते रहते हैं।”
बिहार में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ों पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह कहते हैं, “जो भी गलत करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है। जो भी अपराधी होगा, उसका एनकाउंटर होगा। जो कुछ भी हो रहा है, वह सही है। राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है, इससे बिहार में अपराध कम होगा।”

