May 17, 2024
National

पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह पर जदयू के गोपाल मंडल का हमला

भागलपुर, 10 मई । जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए जेल से निकलवाया।

उन्होंने यह बयान भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

उन्होंने कहा, “अनंत सिंह सीधे सपाट लोग हैं। कम पढ़े लिखे हैं। हम क्या बोल सकते हैं। ललन सिंह ने अपने प्रचार के लिए उन्हें पैरोल पर निकाला। अनंत सिंह इधर उधर की बात करते हैं, इसलिए उनका वोट भाग जाता है। अनंत सिंह इधर-उधर की बात करेंगे तो कोई कैसे बर्दाश्त करेगा।“

उन्होंने आगे कहा, “उनका कोई प्रभाव नहीं है। वो दो टर्म विधायक रहे हैं। हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। हम लोग के गार्जियन हैं, अगर अच्छा काम किए होंगे, लोगों से मिले होंगे तो जीतेंगे, कौन रोक सकता है।“

बता दें, हाल ही में अनंत सिंह 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं। बीते दिनों पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्होंने विशाल रोड शो भी किया था। इस दौरान, उन्होंने अपने समर्थकों को अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला भी दिया था।

Leave feedback about this

  • Service