October 28, 2026
Entertainment

परिणीति के सपोर्ट में आईं जेनिफर विंगेट, बोलीं-‘जगह कम थी इसलिए पीछे हटी’

हाल ही में वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल वीडियो हुआ था, जिसके बाद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इन ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो में ऐसा दिखा कि परिणीति ने जेनिफर विंगेट को फोटो क्लिक कराने से रोक दिया, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें घमंडी बताना शुरू कर दिया। अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जेनिफर विंगेट खुद अपनी को-स्टार परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं और ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

जेनिफर का कहना है कि परिणीति चोपड़ा और उनके बीच कोई अनबन नहीं है। उन्होंने बताया कि वहां जगह की कमी थी जिस वजह से वह पीछे खड़ी हो गई थीं और परिणीति हमेशा उनके प्रति प्यार और सम्मान रखती हैं। उन्होंने लोगों से इस तरह की नकारात्मकता फैलाने से रोकने की अपील की

जेनिफर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “चलिए एक-दूसरे के प्रति थोड़ा ज्यादा दयालु बनते हैं और नकारात्मकता को रोकते हैं, इसे कुछ ऐसा न बनाएं जो यह है ही नहीं। मैंने सिर्फ इसलिए पीछे हटने का फैसला किया क्योंकि वहां जगह कम थी। परी हमेशा मेरे प्रति दयालु और प्यार करने वाली रही है और हम दोनों के बीच सिर्फ प्यार है। हम एक टीम हैं और एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना हम सभी के चमकने के लिए काफी जगह है। धन्यवाद।”

बता दें कि वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सक्सेस पार्टी के दौरान केक काटते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी दिखाई दीं और कुछ यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेनिफर को आगे आने या जगह देने का मौका नहीं दिया और उन्हें नजरअंदाज किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा को ट्रोल किया जाने लगा।

बताया जा रहा है कि सीरीज में जेनिफर विंगेट ने साक्षी के किरदार में एक गहरी इंटेंसिटी और स्वाभाविक अभिनय दिखाया है, जिसकी तुलना उनके लोकप्रिय टीवी शो ‘बेहद’ के दमदार प्रदर्शन से की जा रही है। जिस वजह से सक्सेस पार्टी में परिणीति के व्यवहार को देखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि जेनिफर विंगेट ने कहीं न कहीं परिणीति को ओवरसैडो किया है, जिस वजह से वह जेनिफर से चिढ़ी हैं।

Leave feedback about this

  • Service