N1Live Entertainment एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म
Entertainment General News

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म

Joy at actress Surbhi Jyoti's home; she gives birth to a baby girl.

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी शादी के करीब डेढ़ साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में पिंक कलर का गुलाब नजर आ रहा है। साथ ही लिखा है- ‘बेटी हुई है’, इसके साथ ही तारीख लिखी गई 13 जून, 2026। कैप्शन में सुरभि और सुमित ने लिखा, ”हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।”

इस पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। हजारों फैंस ने सुरभि और सुमित को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइंयां दीं। लोगों ने मां और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और परिवार को ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं भेजीं।

टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, “बधाई हो”। वहीं अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी उत्साह के साथ दोनों को शुभकामनाएं दीं और लिखा, “वाह, बधाई हो।”

शालीन मल्होत्रा ने लिखा, ‘भगवान आपको आशीर्वाद दें।’ फैंस ने कई रेड हार्ट वाले इमोजी भी बनाए।

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात म्यूजिक वीडियो ‘हांजी- द मैरिज मंत्रा’ के सेट पर हुई थी, जिसमें वे दूल्हा-दुल्हन बने थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पर्दे पर दिखने वाली उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी में भी नजर आने लगी।

हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन मई 2024 में सुरभि ने सोशल मीडिया पर सुमित के साथ एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। 27 अक्टूबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में दोनों ने सात फेरे लिए और अब दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया है।

Exit mobile version