N1Live Entertainment जूही चावला ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- असली स्टाइल आइकॉन और टैलेंट का पावरहाउस
Entertainment

जूही चावला ने रेखा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- असली स्टाइल आइकॉन और टैलेंट का पावरहाउस

एक्ट्रेस जूही चावला ने शनिवार को अभिनेत्री रेखा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेखा के साथ दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के साथ खड़ी होकर एक-दूसरे को गले लगाती हुई नजर आईं।

इसके बाद जूही ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों के बीच मासूमियत और प्यार देखने को मिला। रेखा की तारीफ करते हुए जूही ने उन्हें ‘टैलेंट का पावरहाउस’ और ‘असली स्टाइल आइकॉन’ बताया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे खूबसूरत रेखा जी। ग्रेसफुल और मजबूत, टैलेंट का पावरहाउस, असली स्टाइल आइकॉन और एक दिवा। एक ऐसी इंसान जिनके साथ मैंने हमेशा बहुत अपनापन और प्यार महसूस किया है।

फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने ‘सिलसिला’ फिल्म की एक्ट्रेस को उनके खास दिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी दोस्त को अच्छी सेहत और तरक्की की शुभकामनाएं दी। दोनों की एक साथ पोज देती हुई तस्वीर शेयर करते हुए हेमा ने पोस्ट में रेखा को बधाई दी। पोस्ट में लिखा कि प्यारी रेखा को जन्मदिन की बधाई, भगवान आपको हमेशा खुशी, अच्छी सेहत और तरक्की दे।

रेखा के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि रेखा को ढेर सारा प्यार। एलिगेंस और स्टाइल की मिसाल। आप हमेशा अच्छी सेहत और खुशियों से भरी रहें।

सायरा बानो ने भी फिल्मिस्तान में बिताए उन दिनों को याद किया, जब रेखा उनके मेकअप की तारीफ किया करती थीं। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं में लिखा कि मेरी कुछ सबसे प्यारी यादें फिल्मिस्तान के दिनों की हैं, जब मैं एक सेट पर शूटिंग कर रही होती थी और रेखा पास ही किसी दूसरे सेट पर काम कर रही होती थीं। वह अक्सर मेरे मेकअप रूम में आ जाती थीं, जहां कमाल के मेकअप आर्टिस्ट दीनू एंडुलकर-जिन्हें एक ब्रिटिश मेकअप एक्सपर्ट ने ट्रेनिंग दी थी, वे अपना जादू दिखाते थे।

उन्होंने आगे लिखा कि रेखा सोफे पर बैठकर उन्हें मेरी आंखों पर काम करते हुए देखती थी और मुझसे कहती थी, ‘सायरा जी, मैं भी अपनी आंखों का मेकअप वैसे ही करवाना चाहती हूं जैसे दीनू आपके लिए करते हैं। मुझे आज भी याद है कि वह वहां बैठकर कितनी दिलचस्पी से हर छोटी-छोटी बात को ध्यान से देखती थीं।

Exit mobile version