N1Live Entertainment बाली में घायल होने के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा-पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त
Entertainment

बाली में घायल होने के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कहा-पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल से रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें खिड़की से खूबसूरत सूर्यास्त दिखाई दे रहा था।

नुसरत ने इस बात पर गौर किया कि समय में किसी की असलियत को ऐसी हद तक बदलने की ताकत होती है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ‘प्यार का पंचनामा’ की एक्ट्रेस ने तस्वीर पर लिखा पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। नुसरत छुट्टी के लिए बाली गई थीं, तभी एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। बाद में उन्हें रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया।

इससे पहले, नुसरत के पब्लिसिस्ट ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर बताया था कि एक्ट्रेस मेडिकल निगरानी में हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अगले कुछ हफ्तों के लिए नुसरत के काम से जुड़े कमिटमेंट्स को फिलहाल रोक दिया गया है, “चोट और सर्जरी को देखते हुए, नुसरत को आराम करने और ठीक होने के लिए समय की जरूरत होगी और अगले कुछ हफ्तों में उनके काम पर असर पड़ने की संभावना है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें अपने इलाज और ठीक होने पर ध्यान देने के लिए जरूरी स्पेस दें। हम सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं और सही समय पर आगे की जानकारी देंगे।

Exit mobile version