May 16, 2026
National

पॉक्सो केस को लेकर के. कविता का पीएम मोदी को पत्र, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को हटाने की मांग

K. Kavitha writes to PM Modi regarding POCSO case, demanding removal of Union Minister Bandi Sanjay

तेलंगाना रक्षा सेना (टीआरएस) की प्रमुख के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। के. कविता ने कहा कि उनके बेटे भागीरथ से जुड़े पॉक्सो मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

पत्र में के कविता ने कहा कि बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा कि यह मामला एक नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसी भी राजनीतिक प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए।

के. कविता ने पत्र में लिखा कि बंडी संजय कुमार गृह राज्यमंत्री जैसे बेहद संवेदनशील पद पर हैं, जिसका सीधा संबंध कानून-व्यवस्था और जांच एजेंसियों से है। ऐसे में उनका पद पर बने रहना हितों के टकराव की स्थिति पैदा करता है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच और ट्रायल पूरा नहीं हो जाता, तब तक मंत्री पद पर बने रहने से पुलिस जांच, सबूत जुटाने और गवाहों की सुरक्षा पर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है। के. कविता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि संविधान के मूल सिद्धांतों और संस्थागत ईमानदारी को बनाए रखने के लिए बंदी संजय कुमार को अस्थायी रूप से गृह मंत्रालय से हटाया जाना चाहिए।

टीआरएस प्रमुख ने कहा कि ऐसा कदम उठाने से यह संदेश जाएगा कि सरकार नाबालिगों को न्याय दिलाने और संस्थाओं की निष्पक्षता को राजनीति से ऊपर रखती है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यह फैसला जनता के बीच न्याय व्यवस्था पर विश्वास को और मजबूत करेगा

Leave feedback about this

  • Service