N1Live Entertainment एक-दो नहीं कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं ‘कबीर सिंह’, लिस्ट में ‘रांझणा’ और ‘रॉकस्टार’ भी शामिल
Entertainment

एक-दो नहीं कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके हैं ‘कबीर सिंह’, लिस्ट में ‘रांझणा’ और ‘रॉकस्टार’ भी शामिल

Kabir Singh has turned down offers from several films, including Raanjhanaa and Rockstar.

25 फरवरी । अभिनेता शाहिद कपूर न केवल अपनी दमदार एक्टिंग, बल्कि शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। ये खूबियां उनकी हर फिल्मों में दिखती हैं। पंकज कपूर के बेटे ने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं।

शाहिद कपूर की ठुकराई फिल्मों की लिस्ट में इम्तियाज अली की ‘रॉकस्टार’, ‘रंग दे बसंती’ से लेकर ‘रांझणा’ तक शामिल हैं। शाहिद ने व्यस्तता, स्क्रिप्ट या अन्य कारणों से ये प्रोजेक्ट्स छोड़े। आज शाहिद अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

रंग दे बसंती साल 2006 में आई थी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण उन्होंने मना कर दिया। बाद में आमिर खान ने लीड रोल लिया। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, सोहा अली खान और सिद्धार्थ के साथ कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे सितारे शामिल हैं। यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों में से एक बनी।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, साल 2011 में रिलीज हुई, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। दोस्ती और जीवन की खूबसूरती को पर्दे पर उतारती फिल्म बनी फिल्म शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट की व्यस्तता में उन्होंने ठुकरा दिया। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल लीड में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और आज भी दर्शकों की फेवरेट है।

इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा रॉकस्टार भी साल 2011 में आई थी। यह फिल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने ‘जब वी मेट’ चुन लिया था। बाद में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया। नरगिस फाखरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रणबीर को स्टार बना दिया और आज भी क्लासिक मानी जाती है।

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की शुद्ध देसी रोमांस फिल्म साल 2013 में आई थी। यह रोमांटिक ड्रामा पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल लिया।

आनंद एल. राय की इंटेंस लव स्टोरी रांझणा साल 2013 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म के साथ धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन पहले शाहिद को ऑफर हुई, मगर व्यस्तता की वजह से उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। सोनम कपूर और अभय डोल भी लीड में हैं। फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके अलावा, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन रोमांस फिल्म ‘बैंग बैंग’, पुनीत मल्होत्रा की रोमांटिक कॉमेडी ‘गोरी तेरे प्यार में’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘बेशर्म’ जैसी फिल्में भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थीं। उन्होंने मना कर दिया।

Exit mobile version