October 12, 2026
Entertainment

लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा-‘खुद को बना रही है बेवकूफ’

रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ में लव गिल और स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लव गिल को रियलिटी चेक की जरूरत है। काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं होनी चाहिए। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए सवाल पूछा कि जो रिश्ता पहले ‘भाई-बहन’ जैसा था, अब उसमें इतनी शारीरिक नजदीकी कैसे आ गई है।

अभिनेत्री ने नोट शेयर कर लिखा, “लव गिल को अभी रियलिटी चेक की जरूरत है। सबके सामने ‘बेस्ट फ्रेंड’ और ‘बहन’ वाली बातें और पीठ पीछे दूरी कैसे बनाएं इसका प्लान? वफादार बनने के चक्कर में वो नेशनल टीवी पर खुद को बेवकूफ साबित कर रही है। उठ जाओ लड़की। बिग बॉस-20।”

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ में गेमर स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों और उनकी बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया और घर के अंदर काफी बवाल मचा हुआ है। स्काउट ने पहले लव गिल को अपनी बहन बताया था लेकिन बाद में वे अपनी फीलिंग्स को लेकर कन्फ्यूज नजर आए। उन्होंने यंग डीएसए के साथ बातचीत में माना कि जब लव गिल दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करती हैं, तो उन्हें जलन और पजेसिवनेस महसूस होती है।

शो के दौरान स्काउट द्वारा लव गिल को मसाज करना और पैर दबाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिसके बाद यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हालांकि, दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए भोजपुरी अभिनेत्री और बिग बॉस-20 कंटेस्टेंटआम्रपाली दुबे ने भी लव गिल को समझाया था कि घर के अंदर जो चीजें उन्हें सामान्य लग रही हैं, वह बाहर बैठे उनके पार्टनर्स को बुरी लग सकती हैं। उन्होंने मसाज के दौरान हाथ शर्ट के बाहर रखने की सलाह दी थी।

इस बीच, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए सोशल मीडिया और अपनी लाइव स्ट्रीमिंग से फिलहाल ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Leave feedback about this

  • Service