N1Live National केरल हाईकोर्ट में सिविल जज के 27 पदों पर भर्ती जारी, 4 मई तक करें आवेदन
National

केरल हाईकोर्ट में सिविल जज के 27 पदों पर भर्ती जारी, 4 मई तक करें आवेदन

Kerala High Court Recruitment 2019: Recruitment for 27 Civil Judge Posts, Apply by May 4

18 अप्रैल । केरल हाईकोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। केरल हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के विभिन्न 27 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

केरल हाईकोर्ट ने सिविल जज के जिन 27 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें सिविल जज (जूनियर डिवीजन)- विशेष भर्ती के 16, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) – एनसीए रिक्तियां के 2 और सिविल जज (जूनियर डिवीजन)- नियमित नियुक्तियों के 9 पद शामिल हैं।

केरल हाईकोर्ट की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कानून की डिग्री के साथ एक वकील के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अभ्यास होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 77,840 से 1,36,520 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,250 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/मानक विकलांगता वाले बेरोजगार व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केरल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

Exit mobile version