April 10, 2026
Entertainment

खेसारी लाल यादव ने जी. कृष्णकुमार को एनएफडीसी के अंशकालिक अध्यक्ष बनने की बधाई दी

Khesari Lal Yadav congratulates G. Krishnakumar on becoming the part-time Chairman of NFDC

10 अप्रैल । भारतीय फिल्म जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अभिनेता और राजनीतिज्ञ जी. कृष्णकुमार को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

इस मौके पर भोजपुरी सिंगर और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े खेसारी लाल यादव ने जी. कृष्णकुमार को बधाई दी है।

खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर जी. कृष्णकुमार के साथ फोटो पोस्ट की है, जिसमें कृष्णकुमार सिंगर को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एनएफडीसी के चेयरमैन बनने पर मिस्टर कृष्णकुमार सर को बहुत बहुत बधाई। फिल्म परिवार का हिस्सा होने के नाते, आप जैसे सीनियर और मार्गदर्शक को इस जिम्मेदारी में देखना बहुत खुशी देता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव और सिनेमा के प्रति आपका जुनून पूरी फिल्म इंडस्ट्री को नई दिशा देगा।”

खेसारी लाल यादव हमेशा भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने की बात करते हैं, और राजनीति के मंच से भी उन्होंने बिहार के विकास और भोजपुरी उद्योग की हालत में बदलाव लाने की बात की थी। अभिनेता को अब जी. कृष्णकुमार से बहुत उम्मीदें हैं।

बता दें कि बिहार चुनाव हारने के बाद से ही खेसारी लाल यादव ने राजनीति से दूरी बना ली है और अपना पूरा फोकस काम पर शिफ्ट कर दिया है। उनकी नई फिल्म अग्निपरीक्षा भी रिलीज हो चुकी है और सिंगर लगातार नए गाने भी रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में उनके ‘गर्मी गरम बिया’, ‘रोटी गरम’, “चुभ चुभ गड़े”, ‘कमर में दागी’, “झार ली ए राजा जी” और ‘मटर के छेमी’ गाने रिलीज हुए हैं। सभी गानों को दर्शकों ने मिलियन में प्यार दिया है। सिंगर का गाना ‘पलंग सांगवान’ के हाल ही में 600 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में सिंगर के साथ आम्रपाली दुबे ने शानदार परफॉर्मेंस दी है।

गानों के साथ-साथ खेसारी लाल यादव फिल्मों में नजर आ रहे हैं। उनकी ‘अग्निपरीक्षा’ और ‘श्री420’ रिलीज हो चुकी हैं। जहां ‘अग्निपरीक्षा’ में सिंगर ने गंभीर रोल प्ले किया है, वहीं श्री420 में वह कॉमेडियन के तौर पर फैंस को गुदगुदा रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Service