N1Live Entertainment ‘कॉकटेल 2’ की दुनिया से अभी बाहर नहीं आ पाईं कृति सेनन, शूटिंग के अनदेखे पलों को किया शेयर
Entertainment

‘कॉकटेल 2’ की दुनिया से अभी बाहर नहीं आ पाईं कृति सेनन, शूटिंग के अनदेखे पलों को किया शेयर

Kriti Sanon is yet to come out of the world of 'Cocktail 2', shares unseen moments from the shooting.

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके कलाकार लगातार दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं। इसी बीच कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान के कई मजेदार पल देखने को मिले।

कृति सेनन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में फिल्म के सेट पर बिताए गए कई खूबसूरत पल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पर जाता है। इसमें कृति सेनन और अभिनेता शाहिद कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कभी नाचते दिखाई देते हैं तो कभी हंसते और मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में वह हर पल का भरपूर आनंद लेते दिख रहे हैं।

वीडियो में कृति अलग-अलग लुक्स में दिखाई दे रही हैं। वहीं शाहिद कपूर भी पूरे जोश के साथ नजर आ रहे है। दोनों कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। वीडियो में डांस की तैयारी के पल भी दिखाए गए हैं। कलाकार गाने की रिहर्सल करते दिखाई देते हैं। समुद्र किनारे फिल्माए गए कई सीन्स बेहद खूबसूरत हैं। बड़ी संख्या में लोग म्यूजिक पर नाचते और खुशी मनाते नजर आते हैं।

फिल्म में दूसरी मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की भी वीडियो में छोटी सी झलक दिखाई देती है। इसके अलावा, फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया भी नजर आते हैं। कृति सेनन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”मेंटली अभी भी फिल्म की दुनिया में हूं। 19 जून से थिएटर्स में ‘कॉकटेल 2’ जरूर देखने आए।”

‘कॉकटेल 2 इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। यह साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की अगली कड़ी है। पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, इसलिए इस नई फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी में प्यार, दोस्ती, रिश्तों की उलझन और इमोशन्स का मेल देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में कई खूबसूरत गाने भी शामिल हैं।

फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version