August 27, 2026
National

नेपाल त्रासदी पर बोले नेता- यह बहुत दुखद है, भारत ने हर संभव मदद का भरोसा दिया

Leaders speak on the Nepal tragedy: It is deeply saddening; India has assured all possible assistance.

नेपाल बाढ़ से मची तबाही को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दुख व्यक्त किया है। रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “नेपाल में हुई यह त्रासदी बहुत दुखद है। अचानक बाढ़ आ गई। नेपाल तबाह हो गया है। कई भारतीय भी लापता हैं। जानमाल का नुकसान हुआ है। यह बहुत दुखद और चिंता का विषय है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की है और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।”

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि जैसे ही प्रधानमंत्री ने इस बारे में बात की, एक विशेष विमान की मदद से तुरंत वहां राहत सामग्री भेजी गई। प्रधानमंत्री हर संभव मदद और राहत पहुंचाते रहेंगे। भारत हर तरह की मदद देता रहेगा और आगे भी ऐसा करता रहेगा।”

बिहार में बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए रामकृपाल यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव बाढ़ को लेकर चिंतित हैं, इसीलिए वे दिल्ली गए। अगर वे सचमुच चिंतित और गंभीर होते, तो वे खुद मौके पर जाते, लोगों से मिलते और उनका दुख-दर्द साझा करते। उनको सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। अगर उनको बिहार की जनता की चिंता रहती तो शायद वे दिल्ली नहीं जाते।”

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “भारी बारिश की वजह से नेपाल में त्रासदी हुई है। नेपाल में अभी भी एक हजार लोग लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेपाल के पीएम से बात की गई है। उनकी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है और मदद भी की गई है। वहां कई भारतीय भी लापता हैं। जिस गति से पानी आ रहा था, बिहार में भी आशंका बनी हुई थी। कुछ जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “बिहार के लोग तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से नहीं लेते। इससे ज्यादा तुरंत कार्रवाई और क्या हो सकती है? हमें तुरंत पता चला कि बिहार को अलर्ट पर रखा गया है। आप जानते हैं कि यह नेपाल से जुड़ा एक अंतरराष्ट्रीय मामला है। प्रधानमंत्री भी इसे लेकर चिंतित हैं।”

Leave feedback about this

  • Service