March 28, 2025
Entertainment

कर्नाटक के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार पर पाठ

Karnataka CM Basavaraj Bommai.

बेंगलुरु,  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार पर एक पाठ स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। साथ ही बोम्मई ने कहा कि, विभिन्न वर्ग पुनीत राजकुमार की उपलब्धियों पर पाठ को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जो भी संभव होगा हम करेंगे। दिवंगत अभिनेता को कर्नाटक रत्न पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित करना इस कन्नड़ राज्योत्सव का मुख्य आकर्षण है। पुनीत राजकुमार ने मानवीय कार्यों के मामले में उल्लेखनीय काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “पुनीत राजकुमार ने अपने अंगों का दान किया था, यह उनकी सेवा के बारे में बहुत कुछ बताता है। उनके निधन के बाद, कई और लोग अपनी आंखें दान करने के लिए आगे आए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने छोटे से जीवन में पुनीत राजकुमार ने प्रेरणादायक काम और सेवा की थी। जो भी संभव होगा, हम उनके संदेश को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य में कन्नड़ को अनिवार्य बनाने के लिए राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कानून लाएगी।

Leave feedback about this

  • Service