April 4, 2026
Entertainment

लिलेट दुबे ने दिवंगत पति को याद कर लिखा भावुक नोट, आज भी कानों में गूंजती है तुम्हारी हंसी

Lilette Dubey wrote an emotional note remembering her late husband, saying, “Your laughter still echoes in my ears.”

4 अप्रैल । ‘जुबेदा,’ ‘कल हो ना हो’ और ‘चलते चलते’ समेत कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री लिलेट दुबे दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने दिवंगत पति रवि दुबे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति को याद करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, प्यारे रवि। आज भी तुम्हारी हंसी कानों में गूंजती है। आज भी तुम्हारा प्यार दिल में बसा है। तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।”

लिलेट ने आगे लिखा कि उनके पति रवि दुबे को साइमन एंड गारफंकल का गाना “फोर एमिली वेनएवर आई मे फाइंड हर” बहुत पसंद था। उन्होंने लिखा, “ये गाना मैंने खास तुम्हारे लिए लगाया है।

अभिनेत्री के पति रवि दुबे मानसिंह होटल के महाप्रंबधक थे। लिलेट दुबे और रवि दुबे की शादी साल 1978 में हुई थी। दोनों की खुशहाल जिंदगी में दो बेटियां नेहा और इरा दुबे का जन्म हुआ। रवि दुबे का निधन साल 2015 में अग्नाशय के कैंसर से हो गया था। उनके जाने के बाद लिलेट दुबे ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों को संभाला और अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी जारी रखा।

लिलेट दुबे एक बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह भारतीय अभिनेत्री और थिएटर निर्देशक हैं, जो हिंदी फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय नाटकों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। 46-47 वर्ष की आयु में ‘जुबैदा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘कल हो ना हो’, ‘बागबान’ और ‘द बेस्ट एक्सोटिक मैरीगोल्ड होटल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लिलेट ने दिल्ली में बैरी जॉन के साथ ‘थिएटर एक्शन ग्रुप’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

लिलेट एक प्रमुख थिएटर हस्ती हैं। उन्होंने 1991 में अपनी खुद की थिएटर कंपनी, ‘द प्राइमटाइम थिएटर कंपनी,’ की स्थापना की थी। उनके प्रसिद्ध नाटकों में ‘डांस लाइक ए मैन’ (जिसके 700 से अधिक शो हुए) और ’30 डेज इन सितंबर’ शामिल हैं।

Leave feedback about this

  • Service