September 24, 2025
Entertainment

लंदन फैशन वीक 2025: सोनम कपूर ने इंडो-वेस्टर्न लुक से जीता फैंस का दिल

London Fashion Week 2025: Sonam Kapoor wins hearts with her Indo-Western look

अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर ने अपने करियर में कम ही हिट फिल्म दी हैं, लेकिन फैशन के मामले में एक्ट्रेस हमेशा बॉलीवुड में सबसे पहले नंबर पर रही हैं। एक्ट्रेस हर बार ऐसा अतरंगी और स्टाइलिश गेटअप लेकर आती हैं कि फैशन इंडस्ट्री के लोग भी हैरान हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने नए इंडो-वेस्टर्न लुक से सबका दिल जीत लिया है।

सोनम कपूर ने अपना नया लुक अपडेट किया है और सोशल मीडिया पर इसकी बहुत सारी झलकियां शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ने एक नहीं, बल्कि तीन अटायर के कॉम्बीनेशन के साथ लुक क्रिएट किया है। एक्ट्रेस ने फुल एंब्रॉयडरी वाला ओवरकोट पहना है और उसके साथ व्हाइट शर्ट और साड़ी स्टाइल दुपट्टा कैरी किया है। एक्ट्रेस का अटैच दुपट्टा काफी यूनिक है क्योंकि उस पर ट्रेडिशनल ब्रोज लगा है।

अपने लुक को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने शायनी ब्लैक पलाजो भी पहना है और हाथ में बंजारा पैटर्न के साथ एक क्लच भी लिया है। कुल मिलाकर सोनम का लुक वेस्टर्न लुक के साथ भारतीय संस्कृति को दिखाता है। ये खास लुक सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक 2025 के लिए लिया है।

पोज के मामले में भी सोनम कपूर ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एलिगेंस तरीके से स्टाइलिश पोज दिए हैं। सोनम ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी पसंदीदा अनामिका खन्ना, आप हमेशा अतुलनीय और अद्भुत रहेंगी। लंदन में क्या शानदार शो था! आपसे प्यार करता हूं! दुनिया द्वारा आपको खोजे जाने का बेसब्री से इंतज़ार है।”

बता दें कि ये खास लुक भारतीय फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के वॉर्डरोब से आया है, जिसे सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक में रिप्रजेंट किया। बीते दिन भी एक्ट्रेस व्हाइट लॉन्ग ड्रेस में लंदन फैशन वीक 2025 में पहुंची थी। एक्ट्रेस की इस ड्रेस ने राजस्थान के पक्षी गोडावण की बढ़ती संख्या को दर्शाया था।

Leave feedback about this

  • Service