लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप (एलएंडटी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा आपदा राहत के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में एलएंडटी समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष एआर सोनी, उप महाप्रबंधक सचिन राणा और प्रशासन प्रमुख तरुण कुमार दत्त शामिल थे। बैठक के दौरान, प्रतिनिधियों ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश को सहायता प्रदान करने के लिए समूह की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने एलएंडटी समूह के उदार योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह का सहयोग राज्य सरकार के चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मज़बूत करता है।


Leave feedback about this