N1Live National महाराष्ट्र: मोशी इलाके में मलबा हटाने का काम अभी भी जारी, एक पीड़ित के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप
National

महाराष्ट्र: मोशी इलाके में मलबा हटाने का काम अभी भी जारी, एक पीड़ित के भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप

Maharashtra: Debris removal work still underway in the Moshi area; brother of a victim alleges negligence.

11 जुलाई । पुणे के मोशी इलाके में 8 जुलाई को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक तीन मंजिला इमारत गिर पड़ी। मलबे को हटाने का कार्य अभी भी जारी है। इस हादसे के बाद बचान अभियान को लेकर एक पीड़ित के भाई ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इमारत के अंदर फंसे एक पीड़ित के भाई ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां काम काफी धीरे चल रहा है। पहले 8 घंटे में प्रशासन की ओर से कोई काम नहीं किया गया, जिसकी वजह से ये लोग अंदर फंसे रह गए। इतने घंटे हो गए कि अब वे जीवित हैं या फिर नहीं, इसको लेकर भी संदेह बढ़ गया है। किसी भी अधिकारी की ओर से कुछ बताया नहीं जा रहा है। बीते तीन दिन से हम यहीं खड़े हैं।

तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना पर पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मेरे पीछे देखा जा सकता है कि बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। हम दो नई मशीनें लाए हैं, जो कंक्रीट के स्लैब, कॉलम और बीम को आसानी से तोड़ने में हमारी मदद कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि 15 पोकलेन बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ऊपरी वाली मंजिल के स्लैब को तोड़ने में कामयाबी मिली है। उसका मलबा हटाने का कार्य जारी है।

पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कमिश्नर ने आगे बताया कि जल्द ही नीचे वाले फ्लोर के स्लैब को तोड़ने का काम शुरू होगा, जिसके बाद फंसे लोगों तक हम पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के मुताबिक यह काफी कठिन अभियान है। जिस तरह से इमारत गिरी है, उससे बचाव दल को अंदर जाने में काफी कठिनाई होती है। अंदर फंसे लोगों के परिजनों को मिलने पर हम लोगों को काफी दुख होता है। बचाव अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, रिश्तेदारों को काफी तकलीफ हो रही है।

म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा कि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हमारी प्राथमिकता है। उनके परिवार को लोगों का दर्द नहीं देखा जा रहा है। बचाव अभियान खत्म होने के बाद हमारी ओर से पूरे मामले की जांच की जाएगी। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी इन लोगों को निकालने पर पूरा फोकस है।

Exit mobile version