4 जून । महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है, जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों को बेचा करता था। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पुलिस अब उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो कब से इस काम में जुटा हुआ है? पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस आरोपी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ हर कीमत पर कार्रवाई होकर रहेगी। लेकिन, उससे पहले के लिए इस मामले के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी होना जरूरी हो जाता है। इसी को देखते हुए इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आरोपी के बारे में टेलीग्राम से पता चला था। इसके बाद उसके खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से है, जिसे बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों को बेचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक इसका किन -किन चीजों में उपयोग किया गया है?
वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन को भेजा दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बच्चों के योन शोषण से जुड़ी सामग्रियों को बेचने जैसी गतिविधियों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के कृत्य को हम अपने समाज में किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, जो भी इस तरह के कृत्य में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

