August 29, 2026
National

महाराष्ट्र: शरद गुट ने बुलाई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक, शिशिकांत शिंदे ने बताई बड़ी वजह

Maharashtra: Sharad group called party’s core committee meeting, Shishikant Shinde told the main reason

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिशिकांत शिंदे शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने आज होने वाली कोर कमेटी की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक पार्टी को मजबूत करने के मकसद से बुलाई गई है। इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में कैसे नए लोगों को पार्टी में शामिल किया जाए। उनके हितों पर विचार किया। हम इस बैठक में यह भी तय करेंगे कि कैसे लोग आने वाले दिनों में हमारी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अपनी तरफ से योगदान दे सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि आज की हमारी यह बैठक काफी सार्थक होने जा रही है। हम कोशिश करेंगे कि बैठक में चर्चा के दौरान कोई भी मुद्दा अछूता न रहे।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस बैठक में हमारी चर्चा का केंद्र बिंदु जेन जी युवा वर्ग होगा। इस बैठक में हम यह चर्चा करेंगे कि कैसे युवाओं के हितों के बारे में सोचा जाए। उन्हें सशक्त किया जाए। इस दिशा में हम पूरी रूपरेखा निर्धारित कर उसे जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेंगे। इससे पहले हमने युवाओं के हितों के लिए बेरोजगारी मोर्चा भी निकाला था। जिसमें हमने सरकार से यह जानने की कोशिश की थी कि आखिर इन लोगों ने अभी हित युवाओं के लिए क्या कुछ कदम उठाए हैं। आने वाले दिनों में हम युवाओं के हितों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। हम इस पर चिंतन मंथन करेंगे कि कैसे युवाओं क सशक्त किया जा सके। इस दौरान पेपर लीक का भी मुद्दा उठेगा। इसके अलावा, हम इस बात पर भी विचार करेंगे कि कैसे जेन जी युवाओं को पार्टी में शामिल किया जाए।

वहीं, अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ऑटो रिक्शा चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल तक का समय दिया है। इस पर शिशिकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि महाराष्ट्र में अब ऑटो रिक्शा चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए एक साल तक का समय मिला है। लेकिन, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जिस तरह से आम लोगों के बीच में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, वो मैं समझता हूं कि गलत है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

क्या यह फैसला उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लिया गया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि दिल्ली से फैसला आया हो। जिसमें कहा गया हो कि अभी आप यह फैसला नहीं ले सकते हैं। अभी आपको इसे रोकना होगा।

साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक, हम शुरू से इस बात को कहते हुए आ रहे हैं कि निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया संपन्न होनी चाहिए। लेकिन, जिस तरह से कई लोगों के बीच में इसकी जेरोक्स कॉपी मिल रही है, वो गलत है। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि अगर एसआईआर की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने में गुरेज नहीं करेंगे। हम लोग इसे लेकर निर्वाचन अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। उनसे हमारी चर्चा होती है।

Leave feedback about this

  • Service