August 27, 2026
Entertainment

‘केवट’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, वाराणसी में फिल्म की शूटिंग

Mahi Srivastava shines in ‘Kevat’, film shot in Varanasi

20 मार्च । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री माही श्रीवास्तव जल्द ही आगामी फिल्म ‘केवट’ में नजर आएंगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें मशहूर भजन गायक और पद्म श्री से सम्मानित अनूप जलोटा भी फिल्म से जुड़े हैं।

माही ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘केवट’ की टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा है। अभिनेत्री ने टीम के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “फिल्म ‘केवट’ में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। खासतौर पर अनूप जलोटा और पवन पांडेय के साथ काम करके बेहद खुशी हुई।”

माही ने बताया कि फिल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और इसे रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

बता दें कि केवट की शूटिंग वाराणसी में हो रही है। वहां के घाटों, गलियों के साथ ही कई इलाकों में फिल्म की शूटिंग की गई है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही इसके ट्रेलर या रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

निर्देशक अनंजय रघुराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केवट’ का निर्माण जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लिमिटेड के बैनर तले इसको रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट और पद्म श्री से सम्मानित अनूप जलोटा और रत्नाकर कुमार मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी के. वेंकट महेश, गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वहीं फिल्म में भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार पवन पांडेय, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह, संदीप यादव और शम्भू राणा प्रमुख भूमिका में हैं।

अभिनेत्री माही की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म उमा में नजर आई थी। इस फिल्म के जरिए समाज से जुड़ी भावनाएं, रिश्ते और सच्चाइयों को बेहद सादगी और गहराई के साथ दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है।

Leave feedback about this

  • Service