September 20, 2026
National

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार

Hoshiarpur: 9.9 kg heroin seized, 4 arrested

मध्य प्रदेश में नशा तस्‍करी के खिलाफ पुलिस की सख्‍ती जारी है। पुल‍िस लगातार तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई जुटी हुई है। पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की जब्ती की है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की है और दो करोड़ 29 लाख रुपये के मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नीमच जिले के पुलिस थाना जीरन ने एक ट्रक में परिवहन किए जा रहे छह क्विंटल दस किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और ट्रक जब्त किया। इसकी कुल लगभग एक करोड़ रुपए है। इसी तरह मंदसौर जिले के पुलिस थाना नाहरगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई कर एक क्विंटल डोडाचूरा सहित 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है।

वहीं, थाना शामगढ़ पुलिस ने अवैध डोडाचूरा, जिसकी कीमत एक लाख 26 हजार रुपए है, और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 76 हजार रुपए की संपत्ति जब्‍त की है। भिंड जिले के थाना देहात पुलिस ने गांजे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 138 किलो गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है।

मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों की सक्रियता राज्य के लगभग हर हिस्से में है और वह इसके लिए तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं। शहडोल जिले के थाना जैतपुर पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से उड़ीसा से लाया गया लगभग 200 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है।

इसी प्रकार एक अन्‍य कार्रवाई में जयसिंहनगर पुलिस ने बस स्टैंड पर कार्रवाई कर 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) के साथ महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Leave feedback about this

  • Service