April 24, 2026
National

दिल्ली हत्याकांड और अलवर रेप केस में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग में हुआ नुकसान बना अहम कड़ी

Major revelation in Delhi murder and Alwar rape case, loss due to online gaming becomes a key link

24 अप्रैल । राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन लूडो जुए को एक अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके दोस्त के बीच ऑनलाइन गेमिंग और जुए में भारी रकम हारने के बाद आपसी रंजिश, आर्थिक तंगी और बदले की भावना ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया।

अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल और पीड़िता के पति दोनों ही ऑनलाइन लूडो जुए से जुड़े थे और उन्होंने इसमें काफी पैसे गंवाए थे। इसी वित्तीय दबाव और व्यक्तिगत तनाव को मामले की मुख्य वजह माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा (19) ने पहले अपने दोस्त की पत्नी के साथ अलवर में दुष्कर्म किया और कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पहुंचकर एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। दोनों घटनाओं के बीच लगभग 7-8 घंटे का अंतर था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले दिल्ली में घरेलू सहायक के रूप में काम कर चुका था, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह मार्च में अपने गांव लौट गया था।

21 अप्रैल को आरोपी अपने दोस्त के साथ एक शादी में गया था। वहां से वह बहाना बनाकर निकला और बाद में कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली पहुंचा और 22 अप्रैल की सुबह अधिकारी के घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घर की दिनचर्या और चाबियों की जानकारी से परिचित था, जिसका उसने फायदा उठाया। घटना के बाद वह नकदी और गहने लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपी की लत ऑनलाइन गेमिंग और जुए तक सीमित थी या इसमें और लोग भी शामिल हैं।

Leave feedback about this

  • Service