September 21, 2026
National

दिल्ली के संगम विहार में चोरी की बड़ी घटना, चोरों ने घर से गहने और नकदी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। एक परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौटा तो पाया कि उनके घर में चोरी हुई है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। कुछ ही समय के भीतर घर से नगदी और सोने के गहने गायब हो गए थे।

यह घटना संगम विहार के शनि बाजार क्षेत्र में हुई। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पड़ोसियों ने बताया कि जिस दौरान चोरी हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। घर में से ज्वैलरी और नगदी चोरी हुआ है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए एक पड़ोसी ने कहा, “मैं तकरीबन 12 बजे अस्पताल से घर लौटा था। यहां काफी भीड़ जमा थी और पुलिस अधिकारी ऊपर मौजूद थे, जो जांच कर रहे थे कि घटना कैसे और कब हुई।”

उन्होंने बताया कि यह घटना रात करीब 8 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि चोर ऊपर से, नीचे से या बगल से अंदर आए थे। पड़ोसी ने कहा, “घटना के समय मैं वहां मौजूद नहीं था, मुझे बस इतना पता है कि अलमारी, दरवाजे और कांच टूटे हुए मिले, जिससे काफी नुकसान हुआ है।”

पड़ोसी ने कहा कि मेरी बेटी अस्पताल में भर्ती है। मैं थक चुका था, इसलिए परिवार के लोगों से ज्यादा जानकारी पता नहीं कर पाया। एक अन्य पड़ोसी ने कहा, “घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। परिवार के लोग एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात के समय में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर में से नगदी और गहने चोरी हुए हैं। घर के अंदर ताले तोड़कर चोरी गई की।

उन्होंने कहा कि वह किस रास्ते से घर के अंदर घुसे इसका पता नहीं है। वे चोरी करके वहां से भाग भी निकले। जब परिवार घर लौटा था, तब चोरी की वारदात का पता चला। परिवार के लोगों ने घर की स्थिति देखने के बाद शोर मचाया था। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।”

पड़ोसी ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम देर रात में यहां आई और जांच पड़ताल की।

Leave feedback about this

  • Service