N1Live National बंगाल में बदलाव की आहट से ममता बनर्जी घबरा गई हैं: दानिश आजाद अंसारी
National

बंगाल में बदलाव की आहट से ममता बनर्जी घबरा गई हैं: दानिश आजाद अंसारी

Mamata Banerjee is scared of the sound of change in Bengal: Danish Azad Ansari

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए सोमवार शाम चुनाव प्रचार को शोर थम जाएगा।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की एक लहर जोर पकड़ रही है, जिसने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को बेचैन कर दिया है। नतीजतन चुनावों के दौरान हिंसा भड़काने की लगातार साजिशें रची जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “जिस तरह पश्चिम बंगाल बदलाव की ओर बढ़ रहा है, उससे सरकार चिंतित हो गई है और यह हिंसा सरकार द्वारा समर्थित प्रतीत होती है। पश्चिम बंगाल की जनता यह सब देख रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे ममता बनर्जी को इसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की आहट से ममता बनर्जी घबरा गई हैं। जनता ने भी तय कर लिया है कि चुनाव में वोट के जरिए ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया जाएगा।

अंसारी ने कहा कि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। सोमवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। पहले चरण में जनता का उत्साह सभी ने देखा है। 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है और दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता उत्साह पूर्वक वोटिंग करने वाली है। वहां की जनता बदलाव के लिए उत्साहित है, क्योंकि जनता अब ममता बनर्जी द्वारा दिखाए किसी भी सपने पर विश्वास नहीं कर रही है।

ममता बनर्जी ने 15 साल में बंगाल की जनता के लिए कुछ नहीं किया। जो भी सपने दिखाए थे, ममता उन पर खरी नहीं उतरीं। बंगाल की जनता उनके शासन से त्रस्त है। जनता विकास चाहती है और यह विकास भाजपा की सरकार में ही मुमकिन है। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

Exit mobile version