November 13, 2025
National

दिल्ली ब्लास्ट अबू आजमी के बयान पर मनीषा कायंदे बोलीं, यह वक्त देश के साथ खड़े होने का है

Manisha Kayande on Abu Azmi’s statement on Delhi blasts: This is the time to stand with the country

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश के सभी राज्यों में अलर्ट है। इस बीच विपक्षी नेताओं द्वारा जांच एजेंसी पर सवाल उठाने को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने गुरुवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं, बल्कि देश के लिए एक साथ खड़े होने का है। उन्होंने सपा नेता अबू आजमी के बयान पर घोर आपत्ति जताई।

शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को बहुत ही गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस विषय को बहुत महत्वपूर्ण मानते हुए सभी जांच एजेंसियों को काम पर लगा दिया है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस वक्त हमें कोई भी राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यह वक्त राजनीति करने का नहीं है। हमें एक होकर देश के साथ खड़ा होना पड़ेगा। जांच एजेंसी पर उंगली उठाना बिल्कुल गलत है।”

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने जांच एजेंसियों पर जल्दबाजी में कार्रवाई करने और गलत लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। कायंदे ने कहा कि अबू आजमी हिंदुस्तान में रह रहे हैं और भाषा पाकिस्तान की बोल रहे हैं। दिल्ली विस्फोट में कई बेगुनाह लोगों की मौत हुई। इस पर आजमी ने सद्भावना तक व्यक्त नहीं की।

अबू आजमी ने पहला बयान दिया कि बेगुनाहों को तकलीफ मत दो। पहले उन्हें दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए बेगुनाहों के प्रति सद्भावना व्यक्त करनी चाहिए। वे हमेशा देश और वंदे भारत के खिलाफ बात करते हैं। जब विशेष समुदाय के लोग पकड़े जाते हैं तो आजमी अपना मुंह खोलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बोलने या न बोलने से देश नहीं चलता।

ब्लास्ट के पीछे विशेष समुदाय के लोगों का हाथ होने की चर्चा पर कायंदे ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। अलगाववादी संगठन और आतंकी समूहों को कौन से लोग चलाते हैं, यह सभी को पता है। अब यह बात बोलने की भी जरूरत नहीं है, यह स्वयं स्पष्ट हो रहा है। जो तीन आरोपी पकड़े गए वे कौन लोग हैं? ये सभी विशेष समुदाय के लोग हैं।”

Leave feedback about this

  • Service