N1Live National राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह समेत कई नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं
National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह समेत कई नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

Many leaders including President Draupadi Murmu, Amit Shah greeted the people on the foundation day of Arunachal Pradesh and Mizoram.

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का आज स्थापना दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दोनों राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे यकीन है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अद्भुत लोगों को प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखने की कामना करती हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट कहा, “अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर अरुणाचल प्रदेश ने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।”

शाह ने एक और पोस्ट में कहा, “मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से संपन्न मिजोरम के लोगों ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

वहीं, भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मनमोहक लोक कलाओं, एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन राज्यों की समृद्ध परंपराएं, विविध भाषाएं एवं सांस्कृतिक विरासत हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि यह दोनों राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करें और यहाँ के निवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।”

छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Exit mobile version