N1Live Entertainment ‘आपको दुनिया भर की खुशियां मिले’, रोमांटिक सेल्फी संग युवराज सिंह ने किया पत्नी को बर्थडे विश
Entertainment

‘आपको दुनिया भर की खुशियां मिले’, रोमांटिक सेल्फी संग युवराज सिंह ने किया पत्नी को बर्थडे विश

"May you have all the happiness in the world," Yuvraj Singh wishes his wife a birthday with a romantic selfie.

3 मार्च । क्रिकेट की दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले युवराज सिंह जब भी निजी जीवन से जुड़ी कोई झलक साझा करते हैं, तो फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। इस कड़ी में सोमवार को उन्होंने अपनी पत्नी हेजल कीच के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक सेल्फी साझा की। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। युवराज कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं, जबकि हेजल भी उनके साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इस फोटो के साथ युवराज ने बेहद प्यार भरा कैप्शन लिखा। उन्होंने हेजल को ‘मेरी क्राइम पार्टनर’ का टैग दिया। उन्होंने लिखा, “मेरी क्राइम पार्टनर, मेरी खूबसूरत पत्नी… मेरे दो प्यारे बच्चों की बेहतरीन मां। आपको दुनिया भर की खुशियां मिलें। जन्मदिन मुबारक हो।”

युवराज और हेजल की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस समय युवराज भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े सितारे थे, और पहली नजर में ही उन्हें हेजल पसंद आ गई थीं। उन्होंने हेजल से दोस्ती बढ़ाने की कोशिश की और उन्हें कॉफी पर चलने के लिए कहा। दिलचस्प बात यह रही कि हेजल अक्सर हां तो कह देती थीं, लेकिन मिलने के दिन फोन बंद कर देती थीं।

ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ। खुद युवराज ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि हेजल को डेट पर ले जाने के लिए उन्हें करीब तीन साल तक कोशिश करनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर भी हेजल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे हेजल ने लगभग तीन महीने बाद एक्सेप्ट किया। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और बातचीत लंबी होने लगी।

युवराज का सेंस ऑफ ह्यूमर हेजल को पसंद आने लगा, और आखिरकार युवराज ने अपने दिल की बात कह दी। हेजल ने मुस्कुराते हुए उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। साल 2015 में दोनों ने बाली में सगाई की और 30 नवंबर 2016 को सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद हेजल ने गुरबसंत कौर नाम अपनाया। आज कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं और एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं।

Exit mobile version