October 23, 2026
World

मेडागास्कर के तट पर प्रवासी नाव पलटने से 22 लोगों की मौत

एंटानानारिवो, प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मेडागास्कर के तट पर पलट गई जिससे कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। मैरीटाइम एंड रिवर पोर्ट एजेंसी ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि कुल 47 लोगों को ले जा रही नौका शनिवार को मेडागास्कर के समुद्र में दुर्घटना के कारण पलट गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि उनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया और लापता लोगों को निकालने का अभियान अभी भी जारी है।

बयान के मुताबिक, नौका फ्रांस के विदेशी द्वीप मयोटे की ओर जा रही थी।

Leave feedback about this

  • Service