March 13, 2026
Entertainment

15 साल पुरानी तमिल फिल्मों की यादों में खोए मिलिंद सोमन, कहा-रोल में हो विविधता

Milind Soman reminisces about 15-year-old Tamil films, says roles should be diverse

13 मार्च । मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने आईएएनएस के साथ अपनी अभिनय यात्रा की पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बार-बार एक तरह का रोल बिल्कुल पसंद नहीं है।

मिलिंद ने बताया कि वे 15-17 साल पहले तमिल फिल्मों में बार-बार विलेन के एक जैसे रोल करते-करते ऊब गए थे। मिलिंद ने बताया, “मुझे मेरा पहला तमिल प्रोजेक्ट करीब 15-17 साल पहले मिला था। फिल्म का नाम ‘पचैकी देवा किचरम’ (या ‘पचैकिली मुथुचरम’) था। इस फिल्म को गौतम मेनन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म तो बहुत अच्छी थी और इसमें मैंने विलेन का रोल किया था। इसके बाद मैंने 3-4 और तमिल फिल्में की लेकिन हर बार विलेन का ही रोल मिलता था। एक ही तरह का नेगेटिव कैरेक्टर निभाते-निभाते मैं बोर हो गया।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने खुद फैसला लिया कि अब वे इस तरह के विलेन के रोल नहीं करेंगे। मैंने कहा कि अब कोई फिल्म ऑफर हो तो सिर्फ अच्छी किरदार हो। फिर चाहे वह रसोइया, माली, सेक्रेटरी, दादाजी या फिर कोई किरदार हो लेकिन उसी तरह का विलेन का रोल नहीं चाहिए। इसके बाद मैंने करीब 7-8 साल तक तमिल, तेलुगु और दूसरी भाषाओं की कई फिल्मों के ऑफर को मना किया था।

उन्होंने कहा, “फिर, 2021 में मैंने तमिल फिल्म डॉक्टर में एक सकारात्मक किरदार निभाया था। जब ये प्रोजेक्ट आया, तो मैं पहले से ही तैयार था कि ऐसे रोल करने चाहिए। तमिल सिनेमा में कहानियां व किरदार देखने का नजरिया बहुत अलग और खास होता है।”

उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “इस फिल्म की कहानी का स्ट्रक्चर और फ्लो काफी अलग था। मैंने कहा कि यह बहुत बढ़िया है और जिस किरदार को वे चाहते थे कि मैं फिर से निभाऊं, वह कुछ रहस्यमयी और ग्रे शेड वाला था। हालांकि न ही ये विलेन था और न ही कोई अच्छा इंसान भी नहीं था क्योंकि वह एक बुरी दुनिया में रहता था। भले ही कहानी में विजय सेतुपति और मेरे किरदार यानी सेवेतन व मुथु के बीच का रिश्ता बहुत अहम है।”

इसके बाद मिलिंद ने अपनी पत्नी अंकिता के बारे में बात करते हुए कहा, “वह मेरे साथ बहुत सुरक्षित महसूस करती है क्योंकि हम पिछले 13 साल से साथ रह रहे हैं और अब हमारी शादी को 8 साल हो चुके हैं। अगर उसे असुरक्षित लगता तो शायद शादी ही नहीं करती। एक बार हम प्लेन में थे और मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा था। पहला सीन पढ़ते ही मेरे मुंह से ‘ओह!’ निकला और मैंने उसे पढ़ने को दिया। उसने कहा, ‘बढ़िया है, तुम्हें जरूर करना चाहिए।’ ”

Leave feedback about this

  • Service