N1Live Punjab मोहाली : थोक व्यापारी ही बनी सोसायटी, मौसी के लड़के ने बनाया ब्रेकअप, दोस्तों को भेजा वीडियो
Punjab

मोहाली : थोक व्यापारी ही बनी सोसायटी, मौसी के लड़के ने बनाया ब्रेकअप, दोस्तों को भेजा वीडियो

Mohali News: Wholesaler became a society, aunt's son broke up, sent video to friends

युवती ने बताया कि एक दिन जब वह संस्थान से लौटी तो घर पर उसकी मौसी-मौसा नहीं थे। केवल मौसी का बेटा था। उसने जूस में कुछ नशा मिलाकर दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह उसकी वीडियो बना चुका था। इसके बाद वह उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। मौसी के बेटे ने जूस में नशा मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल किया। यह वारदात संगरूर की होने के कारण मोहाली के बलौंगी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर थाना सदर धूरी को भेज दी है। आरोपी संगरूर के एक गांव का रहने वाला है

शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि 2021 में वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारी कर रही थी। तभी मौसी ने जानकारी दी कि उनके घर के पास एक संस्थान बीएसएफ भर्ती की तैयारी करवाता है। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर रहने चली गई। एक दिन जब वह संस्थान से लौटी तो घर पर उसकी मौसी-मौसा नहीं थे। घर पर केवल मौसी का बेटा था।
उसने जूस में कुछ नशा मिलाकर दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह उसकी वीडियो बना चुका था। इसके बाद वह उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

जब इसके बारे में उसने मौसा से कहा तो उन्होंने बेटे को कुछ कहने के बजाय उसे ही समझाकर घर भेज दिया। जब वह कुछ दिन बाद अपने घर जाकर सैलून की जॉब करने लगी तो मौसी का बेटा वहां भी आ गया और वीडियो सभी को दिखाने की बात कहकर जबरन संबंध बनाता था। इसके बाद उसने अपने परिवार से कहा कि कहीं मेरी शादी करवा दो लेकिन इसकी खबर मौसी के बेटे को भी लग गई। उसने शादी रुकवाने के लिए उसकी दो महिला दोस्तों को वीडियो भेज दिया। इसके बाद उसने साथ में मोहाली जाने को कहा। मना करने पर सभी को वीडियो भेजने का डर दिखाया। इसके बाद वह घरवालों को बिना बताए मोहाली में रहने लगी। वहां पर वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और मना करने पर पिटाई भी करता था। परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version