July 22, 2026
National

मानसून फिर होगा सक्रिय, 21 और 22 जुलाई को एनसीआर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

Monsoon to become active again; ‘Yellow Alert’ issued for rain and thunderstorms in NCR on July 21 and 22.

एनसीआर के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 21 और 22 जुलाई को सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते पूरे सप्ताह भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

21 जुलाई को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वाह्न, दोपहर और शाम के दौरान भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

इसी वजह से मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 और 25 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दोनों दिनों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी सप्ताह के दौरान लगातार बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहेगा। इससे एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से महसूस की जा रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि विभाग ने 21 और 22 जुलाई को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। आईएएनएस पीकेटी

Leave feedback about this

  • Service