September 19, 2026
Himachal

कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे 300 से ज्यादा देवी-देवता, टूटे सभी रिकॉर्ड

कुल्लू,विश्व के सबसे बड़े देवसमागम में इस बार देवी-देवताओं की उपस्थिति के आंकड़े ने रिकॉर्ड बना लिया। सदियों बाद  पहली बार देव समागम यानी दशहरा उत्सव में काफी संख्या में देवी-देवता पहुंचे। कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार देवी-देवताओं का आंकड़ा 300 पार गया है। हालांकि अभी एंट्री चली हुई है। जहां इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा उत्सव में शामिल होकर इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया, वहीं देव समागम में देवी-देवताओं ने भी बड़ी संख्या में विराजमान होकर रिकॉर्ड बना दिया।

बता दें कि 1661 के बाद वर्ष 2013 में पहली बार रिकॉर्ड देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में शिरकत की थी। फिर 2019 और 2021 में भी ज्यादा देवी-देवता विराजमान हुए, लेकिन इस बार सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आंकड़ा 304 से अधिक पहुंच गया। हालांकि वर्ष 2021 में बड़े स्तर पर उत्सव नहीं मनाया गया था, लेकिन देव रिवायत को बखूबी निभाया गया। तब 281 देवी-देवता पहुंचे। वर्ष 2020 में कोविड के चलते सबसे कम देवी-देवता यानी 7-8 देवी-देवता पहुंचे। हालांकि बिना निमंत्रण के भी इस बार नए देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में भाग लिया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि इस बार देवी-देवताओं का आंकड़ा बढ़ गया है। पिछले वर्षों की भांति इस बार ज्यादा देवी-देवता यहां पहुंचे हैं।

Leave feedback about this

  • Service