February 16, 2026
Entertainment

महाशिवरात्रि पर ‘नागबंधम’ का टीजर जारी, भगवान शिव के स्वरूप में दिखे अभिनेता विराट कर्ण

‘Nagabandham’ teaser released on Mahashivratri; actor Virat Karna seen in the form of Lord Shiva

16 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ का रोमांचक और रहस्यमयी टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन रहस्यमयी माहौल से होती है। बर्फ से ढके पहाड़, डरावनी गुफाएं और धीरे-धीरे बढ़ता डर दर्शकों को अपनी दुनिया की ओर खींचता है। टीजर लगभग ढाई मिनट का है। टीजर में एक पवित्र नागबंधम मंदिर दिखाया गया है, जो एक ऐसा गुप्त मंदिर है, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं। माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की प्राचीन और अनमोल खजाने छिपे है। इन खजानों में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में पड़ गया, तो तबाही आ सकती है।

यह खजाना अनंत पद्मनाभस्वामी से जुड़ा हुआ है, जिसे सदियों से छिपाकर रखा गया है। जब इस खजाने पर खतरा मंडराता है, तब उसकी रक्षा करने के लिए एक रक्षक जरुर आता है। इसी रक्षक के रूप में विराट कर्ण दर्शकों के सामने आते हैं। वह भगवान शिव के स्वरूप हैं। उनके किरदार में एक दिव्य शक्ति का एहसास दिखाई देता है।

टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर ढोल-नगाड़ों की आवाज और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है।

‘नागबंधम’ बड़े बजट की तेलुगु पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म में विराट कर्ण के अलावा, नाभा नतेश,ऐश्वर्या मेनन,महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘नागबंधम’ का निर्माण एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। निर्माता किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है।

टीजर से पहले मेकर्स ने पोस्टर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार किया। यह फिल्म इसी साल गर्मियों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service