N1Live National एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी, कहा- मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया गया
National

एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी, कहा- मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया गया

NDA women MPs called the opposition anti-women, saying the women power has been betrayed.

18 अप्रैल । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर एनडीए की महिला सांसदों ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ “विश्वासघात” करने का आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण बिल के खिलाफ थी। वो नहीं चाहते ही कि आधी आबादी को उनका अधिकार मिले। ये राष्ट्र को तोड़ने वाले लोग हैं। कांग्रेस को इसका निश्चित रुप से खामियाजा भुगतना होगा। जनता सब देख रही है आने वाले समय में जल्द ही इसका जवाब देगी।”

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कल का दिन इतिहास में काला दिन निश्चित कर दिया गया, जहां पर उन्होंने मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया। कल कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ को ऊपर रखा और इस देश की माताओं और बहनों के साथ विश्वासघात किया। जब आपने बिल पारित कर दिया था तो इसे 2029 में लागू करने में क्या दिक्कत थी? विपक्ष इस देश की महिलाओं के श्राप का हिस्सा बनेगा।”

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “उन्होंने (विपक्ष) महिला आरक्षण को लागू करने वाले बिल को नहीं हराया है, बल्कि उन्होंने महिलाओं के हक को छीना है, और उन्हें इसका निश्चित रूप से जवाब मिलेगा।”

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, “विपक्ष की नीयत हमेशा से खराब रही है। अगर कांग्रेस की नीयत अच्छी होती तो यह बिल 30 साल पहले पास हो गया होता। वो सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं के साथ हैं।”

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “सभी महिलाएं निराश हो गई हैं। फिर भी हमें प्रधानमंत्री पर विश्वास रखना है। यह बिल आकर ही रहेगा, आज नहीं तो कल यह पास होकर रहेगा, लेकिन जनता जल्द ही विपक्ष को जवाब देगी।”

Exit mobile version