May 12, 2026
National

नीट पेपर लीक होना शर्मनाक, बच्‍चों के भविष्‍य के साथ हो रहा खिलवाड़ : आप नेता सौरभ भारद्वाज

NEET paper leak shameful, children’s future is being jeopardized: AAP leader Saurabh Bhardwaj

12 मई । आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने नीट पेपर लीक के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘शर्मनाक’ बताया और बार-बार हो रही पेपर लीक की आलोचना की, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार को बच्‍चों की पढ़ाई और शिक्षित समाज से मतलब नहीं है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा क‍ि मुझे लगता है कि पिछले कई सालों से बार-बार मेडिकल का पेपर लीक हो रहा है। ये वह खबरें हैं जिसकी जानकारी उजागर हो गई। कई बार ऐसा हुआ होगा कि लीक होने के बाद भी पता नहीं चलता है। करीब 25 लाख बच्‍चे इस परीक्षा में बैठते हैं।

उन्‍होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर कोर्ट ने ढीला रवैया अपनाया। कई बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। यह एक तरीके से करीब 25 लाख बच्‍चों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ हुआ। जिन बच्‍चों ने पेपर लीक का फायदा लिया और जिनको इसके एवज में पैसे मिले, कुल मिलाकर उनका स्‍वार्थ सिद्ध हो गया। पेपर लीक का फायदा उठाकर बच्‍चे डॉक्‍टर बनकर इलाज कर रहे होंगे।

‘आप’ नेता ने कहा कि सरकार का पढ़ाई और शिक्षित होने से कोई मतलब नहीं है।

वहीं, नीट पेपर लीक मामले पर भुवनेश्वर में कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने कहा, “देश भर में लगभग 23 लाख छात्र, जिन्होंने 2026 की नीट परीक्षा दी थी, अब एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं, क्योंकि पेपर लीक को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

उन्‍होंने कहा कि पिछले साल भी इसी तरह के आरोप लगे थे, और इस साल भी प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। इस तरह से प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्‍य खराब होने के साथ-साथ समय की बर्बादी हो जाएगी।

Leave feedback about this

  • Service