March 31, 2026
Sports

बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, फिशर-टिकनर की हुई वापसी

New Zealand announce squad for white-ball series against Bangladesh, Fisher-Tickner return

 

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तीन तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्के और ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है, जिससे टीम का गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत नजर आ रहा है।

ये तीनों खिलाड़ी चोट के कारण कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे थे। विल ओ’रूर्के पीठ की चोट से उबरकर वनडे टीम में लौटे हैं। वहीं, मैट फिशर ने पिंडली की चोट से ठीक होने के बाद टी20 टीम में वापसी की है। ब्लेयर टिकनर टखने की समस्या से पूरी तरह से उबरने के बाद दोनों फॉर्मेट की टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने तीनों तेज गेंदबाजों की वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है और उनका टीम में आना बहुत फायदेमंद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लगातार क्रिकेट हो रहा है, इसलिए टीम के गेंदबाजी अटैक में गहराई होना बेहद जरूरी है।

ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है, जो अप्रैल 2024 के बाद पहली बार व्हाइट-बॉल टीम में वापस लौटे हैं। 2025-26 के घरेलू सीजन में सेंट्रल स्टैग्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने के कारण मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। सैंटनर की जगह पर टॉम लाथम वनडे और टी20 टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड-ए टीम की तरफ से दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है। इनमें मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क और बेन सियर्स शामिल हैं। क्लार्क और जेडन लेनोक्स ने इस साल की शुरुआत में भारत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत के दौरान खासा प्रभावित किया था। न्यूजीलैंड टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। टीम दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से करेगी, जो 17 अप्रैल को खेला जाना है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

टॉम लाथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम

टॉम लाथम (कप्तान), केटीन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Leave feedback about this

  • Service