April 10, 2026
Entertainment

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

Nick Jonas, who is a Bollywood fan, recalls his dance video with Priyanka Chopra and says, ‘Listen to your heart’

10 अप्रैल । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार को भी उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों को याद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘पुकार’ का मशहूर गाना ‘के सरा सरा’ सुनाई देता है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था। निक ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘अपने दिल की सुनों।’

निक जोनस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पहली बार नहीं है, जब निक ने बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ फिल्म ‘कुर्बानी’ के सुपरहिट गाने ‘आप जैसा कोई’ पर डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो में चारों की मस्ती और एनर्जी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

पिछले कुछ महीनों में निक जोनस का बॉलीवुड की ओर झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपनी टीम के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने पर डांस किया था। इसके अलावा निक ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने ‘आवन जावन’ पर भी थिरके थे। वहीं अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘साजन साजन’ पर भी डांस मूव्स दिखाए थे।

Leave feedback about this

  • Service