N1Live National नीतीश, तेजस्वी बुधवार दोपहर लेंगे सीएम, डिप्टी सीएम पद की शपथ
National Politics

नीतीश, तेजस्वी बुधवार दोपहर लेंगे सीएम, डिप्टी सीएम पद की शपथ

Janata Dal(United) leader Nitish Kumar with Rashtriya Janata Dal(RJD) leader Tejaswi Yadav addressing the media after meeting with Bihar Governor Fagu Chauhan in Patna on Tuesday August 09,2022.

पटना, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को नीतीश कुमार को राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले जद (यू) नेता ने अपना दावा पेश किया और उनका समर्थन करने वाले 165 विधायकों की सूची सौंपी। राजभवन के अंदर राजेंद्र मंडपम में बुधवार को दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह होना है।

उनके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार बुधवार दोपहर को शपथ लेना चाहते हैं क्योंकि यह ‘शुभ मुहूर्त’ (शुभ दिन) होगा। बुधवार को चल रहे सावन महीने की ‘पूर्णिमा’ है, जिसका हिंदू परंपरा में बहुत महत्व है। कुछ सूत्रों ने बताया कि बुधवार को छह मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी, ऐसी भी संभावना है कि केवल नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बुधवार के कार्यक्रम में अन्य विधायक कौन शपथ लेंगे। सूत्रों ने कहा है कि भाजपा के विभाग राजद, कांग्रेस और वाम दलों को दिए जाएंगे।

महागठबंधन के नेता विभागों के बंटवारे पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार गृह विभाग अपने पास रखेंगे और विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद को जाएगा। समझा जाता है कि नीतीश कुमार 1:4 के अनुपात में विभागों का बंटवारा करेंगे या चार विधायकों के लिए एक मंत्री। ऐसी भी संभावना है कि महागठबंधन में 7 गठबंधन सहयोगी हैं, इसलिए अनुपात 1:5 हो सकता है। जद (यू) के लिए, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, जामा खान और सुमित सिंह फिर से मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

राजद के लिए भाई वीरेंद्र, तेज प्रताप यादव, राहुल तिवारी आदि भी दौड़ में हैं।

बिहार में 7 दलों की बनेगी सरकार, मिलकर करेंगे सेवा – नीतीश

बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी और कांग्रेस के अजित शर्मा भी साथ थे। राजभवन से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास 164 विधायकों का समर्थन है।

इस दौरान हालांकि अब तक शपथ ग्रहण का वक्त तय नहीं हुआ है। कहा जाता है कि राज्यपाल जल्द ही इसकी जानकारी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अब सात पार्टी एक साथ मिलकर बिहार का विकास करेंगे, बिहार की सेवा करेंगे। प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न को हंसते हुए टाल दिया। उन्होंने कहा कि छोड़िए यह सब।

इधर, राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए।

उन्होंने कहा कि बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है।

उन्होंने नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ आने पर धन्यवाद दिया। पहले के बयानों, आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमलोग चाचा, भतीजा है। एक परिवार में थोड़ी बहुत लड़ाई होती रहती है।

Exit mobile version