June 29, 2025
National

राहुल गांधी के चुनाव में धांधली के आरोप पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दो टूक, ‘इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं’

On Rahul Gandhi’s allegation of election rigging, Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary said bluntly, ‘Resign and go among the people’

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक लेख के जरिए भाजपा पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई और अब कुछ ऐसा ही बिहार में दोहराया जाएगा।

राहुल गांधी के इन विचारों को लेकर बिहार भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस विचार पर कहा कि आदमी जब हारता है तो इसी तरह की बातें करता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो जनता के बीच जाएं। इस्तीफा दे दें।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वे भी इस्तीफा देकर चुनाव में जाएं। हम लोगों को तो कोई दिक्कत नहीं है, चुनाव में हम लोग लड़ेंगे। हमें कोई दिक्कत नहीं है।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद परिसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व एमएलसी सीपी सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जदयू के वरिष्ठ नेता और किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद सी. पी. सिन्हा का शुक्रवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से जदयू परिवार में शोक की लहर फैल गई। जदयू के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर विधान परिषद परिसर पहुंचा है, जहां कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave feedback about this

  • Service