August 7, 2026
Entertainment

सारा खान के जन्मदिन पर पति कृष पाठक ने खास अंदाज में दी बधाई, लिखा-तुम्हारी हंसी कभी भी फीकी न पड़े

On Sara Khan’s birthday, her husband Krish Pathak wished her in a special way, writing, “May your smile never fade.”

टीवी अभिनेत्री सारा खान गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति और अभिनेता कृष पाठ ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। कृष पाठक ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों के साथ बिताए गए पल और शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। अपनी इस पोस्ट के जरिए कृष पाठक ने बताया कि कैसे सारा उनके अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़ी रहीं और उनकी अहमियत को समझा।

कृष ने अपनी पोस्ट के साथ सारा को बधाई देते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, सारा खान। तुम्हारे जन्मदिन पर मैं बस यही दुआ करता हूं कि तुम्हें वही प्यार, अपनापन और खुशी मिले, जो तुम मेरी जिंदगी में लेकर आई हो। मैं वादा करता हूं कि तुम्हारे हर जन्मदिन पर मैं साथ रहूंगा, जिंदगी के हर मोड़ पर तुम्हे ही चुनूंगा। मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में सुख-शांति हमेशा बनी रहे। तुम्हारी हंसी कभी भी फीकी न पड़े।”

अभिनेता ने लिखा, “तुमने मुझे टूटते हुए और मजबूत के साथ खड़े होते हुए देखा है। साथ ही तुमने कभी मुझे ये नहीं महसूस करवाया कि मैं काफी नहीं हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी जिंदगी मैं तुम्हें वो सब दूं, जो तुम हर रोज मेरे लिए करते हो। कभी-कभी मैं तुम्हें देखता हूं तो सोचता हूं कि तुम्हारे जैसा इंसान पाने के लिए आखिरीकार मैंने ऐसा भी क्या किया है। तुम मेरी पत्नी होने के साथ-साथ अच्छी दोस्त, सबसे सुरक्षित जगह हो, भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा आशीर्वाद और मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर हो।”

अपनी बात को खत्म करते हुए अभिनेता कृष पाठक ने लिखा, “तुम मेरी दुनिया हो, सारा। तुम वो सब कुछ हो जो मैंने कभी चाहा था। हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यार। इस जिंदगी में और इसके बाद हर जिंदगी में, मैं हमेशा तुम्हारे साथ ही रहना चाहूंगा।” टीवी अभिनेत्री सारा खान और अभिनेता कृष पाठक ने पहले अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने 5 दिसंबर 2025 को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने अपने-अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं (निकाह और सात फेरे) से यह विवाह किया था।

Leave feedback about this

  • Service